Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-07

Chaibasa Sadar Hospital: जहरीला मशरूम खाने से बाप-बेटी की तबीयत बिगड़ी, चाईबासा सदर अस्पताल में इलाज जारी

Chaibasa Sadar Hospital: अगर आप भी बारिश के मौसम में मशरूम खाना पसंद करते हैं तो सावधान हो जाइए। पश्चिमी सिंहभूम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित अंजेदवेड़ा गांव में जहरीला मशरूम खाने से एक ही परिवार के दो सदस्यों की तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई। दोनों का इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा है।


आल पर उगे मशरूम की सब्जी खाने के बाद बाप-बेटी की तबीयत बिगड़ी

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय चंद्र कुमार लोहार और उनकी 18 वर्षीय बेटी शांति लोहार ने घर के पास पुआल पर उगे मशरूम को खाने योग्य समझकर उसकी सब्जी बनाई और दोपहर के भोजन में उसका सेवन किया।


मशरूम खाने के कुछ घंटों बाद दोनों को पेट में तेज दर्द, लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत शुरू हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन और ग्रामीण देर रात दोनों को आनन-फानन में चाईबासा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।


डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई

अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में डॉक्टरों ने तुरंत स्लाइन चढ़ाकर फूड पॉइजनिंग का इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के मुताबिक, जंगली मशरूम में मौजूद किसी अज्ञात विषैले तत्व के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।


बरसात में अनजान जंगली मशरूम खाने से बचें

घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बरसात के मौसम में जंगलों या पुआल पर उगने वाले अनजान मशरूम का सेवन न करें। ऐसे मशरूम जहरीले हो सकते हैं और इनके सेवन से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं या जान का खतरा भी हो सकता है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !