Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Ranchi News : इन्वेस्टर्स मीट पर BJP के सवाल, संदीप वर्मा बोले- उद्योग नहीं, सिर्फ दावे हो रहे

Ranchi News : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने हेमंत सोरेन सरकार पर निवेश, उद्योग, कानून-व्यवस्था और रोजगार को लेकर कई सवाल उठाए। इस दौरान भाजपा के मीडिया सह प्रभारी नीरज सिंह भी मौजूद रहे।


संदीप वर्मा ने कहा कि सरकार निवेश के नाम पर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन राज्य में कोई बड़ा उद्योग स्थापित नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले सात वर्षों में निवेश के क्षेत्र में सरकार की उपलब्धियां अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही हैं।

उन्होंने वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री के यूरोप दौरे और दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स मीट का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि इन प्रयासों के बाद राज्य में कितना निवेश आया और कितने नए उद्योग स्थापित हुए।

कानून-व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं पर भी उठाए सवाल

भाजपा प्रवक्ता ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि बढ़ते अपराध निवेशकों के विश्वास को प्रभावित करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिंगल विंडो सिस्टम, बिजली, भूमि उपलब्धता, आईटी, स्टार्टअप और पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपेक्षित कार्य नहीं कर सकी है।

संदीप वर्मा ने कहा कि सरकार को केवल दावे करने के बजाय उद्योग, निवेश और रोजगार सृजन के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !