Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Ranchi News : चतरा की सिमरिया-टंडवा सड़क के सुधार को 33.76 करोड़ की मंजूरी, 26.85 किलोमीटर सड़क की राइडिंग क्वालिटी होगी बेहतर

Ranchi News : झारखंड सरकार ने चतरा जिले के सिमरिया-टंडवा मार्ग (MDR-072) के सुधार के लिए 33 करोड़ 76 लाख 45 हजार 200 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस परियोजना के तहत 0.00 किलोमीटर से 26.85 किलोमीटर तक सड़क की राइडिंग क्वालिटी में सुधार किया जाएगा, जिससे लोगों को बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।


पथ निर्माण विभाग ने इस परियोजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सरकार ने इसके लिए वित्तीय और भौतिक दोनों लक्ष्य 100 प्रतिशत तय किए हैं। इस प्रस्ताव को राज्य मंत्रिपरिषद से भी मंजूरी मिल चुकी है।

निर्माण कार्य की होगी नियमित निगरानी

परियोजना की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए मुख्य अभियंता, पथ निर्माण विभाग को हर महीने निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, चतरा पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्धारित समय सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य पूरा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सरकारी आदेश के अनुसार, इस परियोजना के लिए स्वीकृत राशि का उपयोग किसी अन्य योजना में नहीं किया जाएगा। इसके लिए चतरा कोषागार के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी को विशेष जिम्मेदारी दी गई है। सरकार का कहना है कि सड़क के उन्नयन से चतरा और आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा स्थानीय लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !