Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Jamshedpur News: सालगाझुड़ी रेल हादसे की शिकार महिला की हुई पहचान, सोनारी के श्रीराम स्वीट्स संचालक की थी पत्नी

Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के सालगाझुड़ी के पास बुधवार को ट्रेन के सामने आकर जान देने वाली महिला की पहचान कर ली गई है। मृतका की पहचान सोनारी खूंटाडीह ईस्ट मस्जिद रोड निवासी रूमा ओझा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रूमा ओझा श्रीराम स्वीट्स के संचालक पार्थो ओझा की पत्नी थीं। वह दो बच्चों की मां थीं और पिछले कुछ समय से मानसिक परेशानी से गुजर रही थीं। उनका इलाज भी चल रहा था।


सालगाझुड़ी फाटक के पास हुआ था हादसा 
जानकारी के अनुसार, बुधवार को सालगाझुड़ी फाटक के समीप महिला ने ट्रेन के सामने आकर अपनी जान दे दी थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रेन की चपेट में आने से महिला का शरीर दो हिस्सों में बंट गया था। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। गुरुवार को परिजनों ने पहुंचकर महिला की पहचान की।

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
परसुडीह थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। परिवार वालों के बयान और जांच के आधार पर घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !