Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Bihar News: बिहार के बरबीघा थाना चौक पर दिनदहाड़े ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला, वारदात CCTV में कैद

Bihar  News: बिहार के शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना चौक पर दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। थाना के मुख्य द्वार के पास एक दबंग युवक ने ई-रिक्शा चालक पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घायल युवक की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के नसरपुर गांव निवासी अर्जन कुमार के रूप में हुई है।

ई-रिक्शा की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद, विरोध करने पर किया हमला
पीड़ित अर्जन कुमार ने बताया कि उसकी ई-रिक्शा से बाइक सवार युवक की टक्कर हो गई थी। इस बात को लेकर आरोपी ने पहले चौक पर गाली-गलौज की और विरोध करने पर पास में आम बेच रहे ठेला दुकानदार से जबरन चाकू लेकर उस पर कई वार कर दिए। हमले में अर्जन कुमार के शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं।

थाने में शिकायत, आरोपी पर जान से मारने की धमकी का आरोप
घायल युवक ने बरबीघा थाना में आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि हमले के बाद भी आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !