Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-16

Ranchi News : रांची के DAV स्कूल में 7 वर्षीय छात्र से मारपीट के आरोप की जांच शुरू, DC ने मांगी रिपोर्ट

Ranchi News : बरियातू स्थित DAV नंदराज पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले सात वर्षीय छात्र की कथित पिटाई के मामले में जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।


बच्चे के पिता रंजीत कुमार सिंह का आरोप है कि उनके बेटे पर एक सहपाठी छात्रा के साथ दुर्व्यवहार का आरोप लगाकर कुछ शिक्षकों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। उनका कहना है कि बिना पर्याप्त जांच और सबूत के बच्चे पर गंभीर आरोप लगाया गया, जिससे उसके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ा।

परिजनों का दावा- पहले भी की थी शिकायत, रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

परिजनों के अनुसार, घटना के बाद बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है। उनका कहना है कि इस मामले में पहले भी स्कूल प्रबंधन को कई बार लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रशासन पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहा है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !