Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Ranchi News : रांची के पंडरा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Ranchi News : राजधानी रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा मामा ढाबा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, हादसे के बाद फरार ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !