Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-19

Jamshedpur News : न्यू केबुल टाउन में केबुल संघर्ष समिति की बैठक, वेदांता के रेजोल्यूशन प्लान के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी

Jamshedpur News : न्यू केबुल टाउन में केबुल संघर्ष समिति के बैनर तले केबुल कंपनी के कामगारों और कर्मचारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. बी. बी. महतो ने की। बैठक में कंपनी से जुड़े कानूनी मामलों और कर्मचारियों की मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक में बताया गया कि एनसीएलटी, कोलकाता बेंच द्वारा पारित आदेशों के खिलाफ समिति ने एनसीएलएटी (NCLAT) में अपील दायर की है। समिति ने क्रेडिटर्स की समिति (COC) के गठन और वेदांता के रेजोल्यूशन प्लान को मिली स्वीकृति पर आपत्ति जताई है। मामले की अगली सुनवाई 5 अगस्त 2026 को निर्धारित है।



बकाया भुगतान और नौकरी बहाल करने की मांग

संघर्ष समिति ने आरोप लगाया कि वेदांता के कुछ कदम एनसीएलटी के आदेशों की भावना के अनुरूप नहीं हैं। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी और कॉलोनी की सुरक्षा के लिए उनके योगदान और त्याग का उचित मूल्यांकन नहीं किया गया।

बैठक में कर्मचारियों ने सभी बकाया राशि ब्याज सहित भुगतान करने तथा जिन कर्मचारियों की नौकरी प्रभावित हुई है, उन्हें तत्काल काम पर वापस बुलाने की मांग उठाई। समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक कर्मचारियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। साथ ही कहा गया कि 5 अगस्त को होने वाली सुनवाई के बाद आगे के आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !