Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Durand Cup Trophy: गुमला में डूरंड कप का स्वागत, उपायुक्त और एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की डूरंड कप ट्रॉफी रैली

Durand Cup Trophy: एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण की ट्रॉफी सोमवार को गुमला पहुंची। परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में आयोजित समारोह में ट्रॉफी का पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य के साथ भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उपायुक्त दिलेश्वर महतो और पुलिस अधीक्षक हारिस बिन जमां ने संयुक्त रूप से ट्रॉफी रैली को झंडी दिखाकर शहर भ्रमण के लिए रवाना किया।


26 जुलाई से रांची में होगा मुकाबलों का आगाज

ट्रॉफी रैली के दौरान शहर के विभिन्न मार्गों पर लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। 26 जुलाई से रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में डूरंड कप के मुकाबले खेले जाएंगे। पहली बार झारखंड इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है, जिससे पूरे राज्य में खेल को लेकर उत्साह का माहौल है।

“फुटबॉल की धरती” गुमला के युवाओं को मिलेगी नई प्रेरणा

फुटबॉल प्रतिभाओं के लिए प्रसिद्ध गुमला में ट्रॉफी आगमन को लेकर खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। उपायुक्त दिलेश्वर महतो ने कहा कि यह जिले के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से युवाओं को बड़े मंच पर खेलने का सपना देखने और खेल के प्रति समर्पण बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। साथ ही जिला प्रशासन खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !