Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Gamharia News: गम्हरिया में सरकारी रास्ते पर कब्जे का आरोप, सड़क निर्माण रुका, 200 ग्रामीण परेशान

Gamharia: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत रामजीवनपुर के बांधपुल टोला में सरकारी रास्ते पर सड़क निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण कार्य शुरू होने के बाद कुछ लोगों ने विरोध कर काम रुकवा दिया, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सरकारी फंड से शुरू हुआ था निर्माण कार्य
ग्रामीणों के अनुसार, प्लॉट नंबर 499 में सरकारी योजना के तहत सड़क निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुई थी। इसके बाद निर्माण सामग्री गिराकर काम शुरू किया गया था, लेकिन कुछ लोगों के विरोध के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। ग्रामीणों का आरोप है कि संदीप लोहार और उनके परिवार के कुछ सदस्य जमीन को निजी बताकर निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। हालांकि, इस मामले में अंतिम पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

नापी में सरकारी जमीन होने का दावा
विवाद के बाद मामला गम्हरिया थाना पहुंचा। ग्रामीणों के अनुसार, थाना स्तर पर दोनों पक्षों से जमीन से जुड़े दस्तावेज मांगे गए थे। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से निजी अमीन के माध्यम से जमीन की नापी कराई गई, जिसमें रास्ता सरकारी होने की बात सामने आई। ग्रामीणों का कहना है कि इसके बाद दोबारा निजी अमीन से नापी कराई गई, जिसमें भी रिपोर्ट पहले जैसी ही रही। बावजूद इसके सड़क निर्माण शुरू नहीं हो सका।

CO कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
सड़क निर्माण बाधित होने से परेशान होकर सोमवार को समाजसेवी शिशील कुमार माथुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचल कार्यालय पहुंचे और अंचल अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते का इस्तेमाल 200 से अधिक लोग रोजाना करते हैं। वर्तमान में सड़क की स्थिति खराब होने के कारण बारिश के मौसम में लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है।

जल्द कार्रवाई का मिला आश्वासन
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द सड़क निर्माण शुरू कराया जाए। वहीं, अंचल अधिकारी ने सरकारी अमीन से दोबारा मापी कराने और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !