Jamshedpur: जमशेदपुर शहर के प्रमुख आस्था केंद्र हिन्दू पीठ परिसर में इस वर्ष भी गणेश महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को हिन्दू पीठ में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 सितंबर 2026 से तीन दिवसीय गणपति उत्सव का शुभारंभ होगा। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, महाप्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
महोत्सव में सभी वर्गों की भागीदारी का लक्ष्य
हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि इस बार गणेश महोत्सव को और अधिक व्यापक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन में शहर के युवाओं, महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए अलग-अलग समितियों का गठन किया जाएगा, ताकि कार्यक्रमों का संचालन बेहतर तरीके से हो सके। उन्होंने बताया कि तैयारियों की प्रगति और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए प्रत्येक बुधवार को बैठक आयोजित की जाएगी।
सौंदर्यीकरण, सुरक्षा और पार्किंग व्यवस्था पर जोर
बैठक में हिन्दू पीठ परिसर के सौंदर्यीकरण, श्रद्धालुओं की सुविधा, प्रसाद वितरण व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और पार्किंग व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने की जिम्मेदारी सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह को सौंपी गई है। हिन्दू पीठ के महासचिव दिलजय बॉस ने कहा कि भगवान गणेश विघ्नहर्ता हैं और इस महोत्सव के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे, एकता और सकारात्मक संदेश को बढ़ावा दिया जाएगा। वहीं संरक्षक रामनाथ सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों को आयोजन से जोड़ने की अपील की।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में अध्यक्ष अरुण सिंह, महासचिव दिलजय बॉस, संरक्षक रामनाथ सिंह, सलाहकार विजय मिश्रा एवं सुधीर सिंह, महिला शाखा की कार्यकारी अध्यक्ष ज्योत्सना सरकार, सुरक्षा प्रमुख सोमनाथ सिंह सहित सुमित सिंह, संजीव पाठक, उत्तम, शंकर कुमार, सोनू चौबे, चंदन कुमार, रंजीत सिंह, संजीव कुमार, दीपक कुमार, धरंजय सिंह, विशाल सिंह, प्रितेश कुमार, सुशील सिंह, सुनील पांडे, नकुल यादव, अरविंद यादव, गोलू कुमार सिंह, पीयूष कुमार, रितेश कुमार, रितेश गुप्ता समेत हिन्दू पीठ के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 14 सितंबर से शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल होकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त करें।