Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-20

Ranchi NEET Protest: रांची में NEET पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

Ranchi NEET Protest:  NEET पेपर लीक मामले को लेकर जधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्रों और विभिन्न जनसंगठनों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल संगठनों ने परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

प्रदर्शन में AISA, AISF, SFI, CPI(M), CPI-ML, CITU, DYFI, आम आदमी पार्टी (AAP), SYS और झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया संघ के प्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों ने लाखों छात्रों की मेहनत और भविष्य को संकट में डाल दिया है.



"छात्रों का भरोसा टूट रहा"
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में छात्र कई साल लगा देते हैं, लेकिन बार-बार होने वाली अनियमितताओं से पूरी परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. उनका कहना था कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो युवाओं का भरोसा पूरी तरह खत्म हो जाएगा.

जंतर-मंतर की घटना पर भी जताया विरोध
संगठनों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की भी आलोचना की. उनका कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों पर बल प्रयोग करने के बजाय सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए.



केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि पेपर लीक मामलों की स्वतंत्र जांच कराई जाए और जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा मिले. साथ ही परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की भी मांग उठाई गई.




प्रदर्शन में शामिल संगठनों ने कहा कि यदि सरकार जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाती है तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा. उनका कहना था कि छात्रों के भविष्य से जुड़े मुद्दे पर अब किसी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !