Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Hazaribag News: हजारीबाग में जंगली हाथियों के हमले से किसान की दर्दनाक मौत से सनसनी

Hazaribagh News: हजारीबाग जिले के बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बरकनगांगो गांव में जंगली हाथियों के हमले में एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान चिंतामणि साव (पिता- स्व. भीखन साव) के रूप में हुई है। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे वह खेत देखने के लिए घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर उनकी तलाश की, मगर उनका कोई सुराग नहीं मिला।


गांव के पास मिला किसान का शव

मंगलवार सुबह ग्रामीणों को गांव के पास चिंतामणि साव का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि जंगली हाथियों के झुंड ने उन्हें कुचलकर मार डाला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत फैल गई। वन विभाग के अधिकारी और कर्मी मौके के लिए रवाना हो गए हैं तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से जंगली हाथियों का झुंड क्षेत्र में लगातार विचरण कर रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है। उन्होंने वन विभाग से हाथियों को आबादी वाले इलाकों से सुरक्षित स्थान पर खदेड़ने और मृतक के परिजनों को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !