Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-21

Ranchi News : सरकार पर बीजेपी का हमला, मंत्री की अनदेखी और अधिकारियों के रवैये पर उठाए सवाल

Ranchi News : भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने झारखंड सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रांची में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि सरकार के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री अपनी बात सरकार तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, जबकि विपक्ष के नेताओं की भी लगातार अनदेखी की जा रही है।


प्रदीप सिन्हा ने कहा कि वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पिछले एक महीने से पत्र और मीडिया के माध्यम से अपनी बात रख रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी बातों पर कोई ध्यान नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को जनता की समस्याओं का समाधान करना चाहिए, वे खुद अपनी समस्याएं सार्वजनिक करने को मजबूर हैं।

दिल्ली निवेशक सम्मेलन में वित्त मंत्री को नहीं बुलाने पर सवाल

बीजेपी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में आयोजित निवेशक सम्मेलन में वित्त मंत्री को आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि निवेश और वित्तीय मामलों में उनके विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पार्टी ने इसे वित्त मंत्री की अनदेखी करार दिया।

प्रदीप सिन्हा ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी का फोन देवघर के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने नहीं उठाया। इसके अलावा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा एक जरूरी मामले में डीजीपी से संपर्क करने की कोशिश भी सफल नहीं रही।

कानून व्यवस्था पर भी सरकार को घेरा

बीजेपी प्रवक्ता ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई थानों में लोगों की एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही कहा कि अगस्त में होने वाले विधानसभा सत्र में बीजेपी इन सभी मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !