Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Jamshedpur News: बिरसानगर में स्कूल के बाहर खड़ी बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम एक और बाइक चोरी की घटना सामने आई है। साधु डेरा स्थित लाल स्कूल के समीप खड़ी एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर कुछ ही मिनटों में लेकर फरार हो गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है। जानकारी के अनुसार, बाइक मालिक आलोक दास ने अपनी हीरो होंडा स्प्लेंडर (रजिस्ट्रेशन नंबर- JH 05 AN 6714) को गुरुवार शाम करीब 4:50 बजे लाल स्कूल के पास खड़ा किया था। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक वहां से गायब थी। काफी तलाश के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला।


कैमरे में रिकॉर्ड हुई पूरी घटना
बाइक नहीं मिलने पर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। फुटेज में एक संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल लेकर मौके से निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर संदिग्ध की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

लगातार हो रही बाइक चोरी से बढ़ी चिंता
क्षेत्र में लगातार सामने आ रही बाइक चोरी की घटनाओं ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर वाहन खड़ा करना अब जोखिम भरा होता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !