Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Ranchi News : रांची के अस्पतालों के विकास के लिए 1.82 करोड़ की मंजूरी, सदर अस्पताल समेत तीन परियोजनाओं को मिलेगा लाभ

Ranchi News : झारखंड सरकार ने रांची जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए 1 करोड़ 82 लाख 35 हजार 638 रुपये की मंजूरी दी है। इस राशि से सदर अस्पताल, झारखंड राज्य चिकित्सा परिषद कार्यालय और सोनाहातू के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।


सदर अस्पताल की रंगाई-पुताई पर सबसे अधिक खर्च

स्वीकृत राशि में सबसे अधिक 99.43 लाख रुपये सदर अस्पताल की बाहरी रंगाई-पुताई के लिए दिए गए हैं। वहीं झारखंड राज्य चिकित्सा परिषद कार्यालय की मरम्मत और सुदृढ़ीकरण पर 65.92 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

सोनाहातू स्वास्थ्य केंद्र में भी होंगे विकास कार्य

सोनाहातू स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में बाउंड्री वॉल निर्माण, टॉयलेट ब्लॉक और डीप बोरिंग के लिए करीब 17 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। सरकार ने निर्देश दिया है कि स्वीकृत राशि का उपयोग केवल निर्धारित कार्यों पर ही किया जाए। राशि की निकासी सिविल सर्जन करेंगे और प्रत्येक माह व्यय का विवरण स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराना होगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !