Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Ranchi News : वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सुरक्षा व्यवस्था बरकरार, चार वाहनों के साथ चलेगा काफिला

Ranchi News : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पुलिस मुख्यालय ने नया आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, उनकी सुरक्षा में तैनात 16 जवानों के लिए चार वाहन पहले की तरह उपलब्ध रहेंगे। साथ ही पहले से आवंटित तीन सरकारी वाहन भी अगले आदेश तक यथावत रहेंगे।


मुख्यमंत्री का जताया आभार, उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र का दिया हवाला


वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उचित फैसला लिया है।

राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि उनका विधानसभा क्षेत्र उग्रवाद और आपराधिक गतिविधियों से प्रभावित है। ऐसे में सभी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए चार वाहनों की आवश्यकता थी। नए आदेश के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बनी असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !