Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-24

Ranchi News : रिनपास के विकास के लिए 25 करोड़ की मंजूरी, भवन, उपकरण और शैक्षणिक सुविधाओं का होगा विस्तार

Ranchi News : झारखंड सरकार ने मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और रिनपास के आधारभूत ढांचे के विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में 25 करोड़ रुपये का अनुदान स्वीकृत किया है।


भवन निर्माण से लेकर आधुनिक उपकरणों तक पर होगा खर्च

स्वीकृत राशि से नए भवनों का निर्माण, पुराने भवनों की मरम्मत, शैक्षणिक सुविधाओं का विस्तार तथा आधुनिक मशीनों और चिकित्सा उपकरणों की खरीद की जाएगी। सभी विकास कार्य रिनपास की शासी परिषद की मंजूरी के बाद ही शुरू किए जाएंगे।

गुणवत्ता और खर्च की होगी नियमित निगरानी

सरकार ने रिनपास की निदेशक जयाति सिमलाई को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, वित्तीय व्यय की निगरानी और नियमित ऑडिट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक माह कार्यों की प्रगति रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजना भी अनिवार्य किया गया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !