Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Jamtara News : जामताड़ा में फर्जी बिजली बिल के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

Jamtara News : जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेलकियारी गांव में छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड और ₹31 हजार नकद बरामद किए गए हैं।


फर्जी APK फाइल भेजकर खाते से उड़ाता था रुपये

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मिरन यादव के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि वह लोगों के मोबाइल पर फर्जी बिजली बिल अपडेट करने का संदेश भेजता था। इसके साथ एक फर्जी APK फाइल भेजकर उसे इंस्टॉल करवाता था। फाइल इंस्टॉल होते ही आरोपी पीड़ितों के बैंक खातों तक पहुंच बना लेता था और उनसे रुपये उड़ा लेता था।

देश के कई राज्यों तक फैला है गिरोह का नेटवर्क

एसपी शंभू कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित टीम ने तेलकियारी गांव में छापेमारी कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इस साइबर गिरोह का नेटवर्क देश के विभिन्न राज्यों तक फैला हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !