Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Jamshedpur News: जमशेदपुर के शहरी बूथों पर 26-27 जुलाई को लगेगा विशेष कैंप, वोटर लिस्ट में सुधार का अंतिम मौका

Jamshedpur News: जमशेदपुर में मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाने के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन के आदेश पर 26 तथा 27 जुलाई को शहरी क्षेत्रों के पोलिंग बूथों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं.

उपायुक्त ने कहा कि गणना प्रपत्र भरने, जमा करने और ऑनलाइन करने का यह अंतिम अवसर है. मतदाता सूची की शुद्धता ही मजबूत लोकतंत्र का मुख्य आधार होती है. इसलिए सभी पात्र नागरिक अपने बूथ पर पहुंचकर सही प्रपत्र भरें और प्रक्रिया पूरी कराएं.

यह विशेष शिविर 46-पोटका क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड स्थित बूथ संख्या 1 से 104 में लगेगा. 47-जुगसलाई के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बूथ 156 से 203 और जमशेदपुर प्रखंड के बूथ 204 से 381 में आयोजित होगा. इसके अलावा जमशेदपुर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा के सभी बूथों पर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक कैंप चलेंगे.

नागरिकों की सहायता के लिए प्रत्येक बूथ पर बीएलओ, सुपरवाइजर, वॉलिंटियर्स, स्वयं सहायता समूह और सीआरपी तैनात रहेंगे. ये सभी लोग फॉर्म भरने और जमा करने में मदद करेंगे. प्रशासन ने लोगों से समय पर पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !