Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Dhanbad News : धनबाद में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा गार्ड की मौत, विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने परिजनों को सौंपी आर्थिक सहायता

Dhanbad News : धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र स्थित सेंट थॉमस हाईस्कूल में ड्यूटी के दौरान एक सुरक्षा गार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।


ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

जानकारी के अनुसार, साहुबहियार स्थित सेंट थॉमस हाईस्कूल में कार्यरत सुरक्षा गार्ड राम प्रसाद बाउरी शनिवार सुबह ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह जमीन पर गिर पड़े। स्कूल प्रबंधन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साहुबहियार लेकर पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विधायक ने परिजनों को ₹5 लाख का चेक सौंपा

घटना की जानकारी मिलने के बाद टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और पारिवारिक सहायता के रूप में ₹5 लाख का चेक तथा अंतिम संस्कार के लिए ₹5 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की। विधायक ने शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !