Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-25

Jamshedpur News: मानगो नगर निगम की कार्यशैली पर सरयू राय ने उठाए सवाल, 27 जुलाई के धरने से पहले चेतावनी

Jamshedpur News: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि 27 जुलाई को आयोजित होने वाला धरना केवल विरोध नहीं, बल्कि व्यवस्था को सुधारने की चेतावनी है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम में नियमों की अनदेखी कर मनमाने तरीके से फैसले लिए जा रहे हैं, जिन्हें अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरना मानगो नगर निगम कार्यालय के सामने गांधी मैदान में सुबह 10 बजे से आयोजित होगा।

सीनियर-जूनियर पोस्टिंग पर सवाल
सरयू राय ने अधिकारियों की तैनाती को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि एक वरिष्ठ अधिकारी को उनके जूनियर के अधीन कार्य कराया जा रहा है, जो प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ है। उन्होंने इसे नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न बताते हुए कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि संस्थान को नियमों के बजाय मनमर्जी से संचालित किया जा रहा है।

नाला सफाई के दावों पर सवाल
विधायक ने नालों की सफाई के दावों पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि डिमना रोड के किनारे बने नाले करीब दस वर्ष पहले बनाए गए थे, ऐसे में यह दावा कि उनकी सफाई बीस वर्षों से नहीं हुई थी, पूरी तरह तथ्यहीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि नालों की सफाई सीमित स्तर पर हुई, जबकि भुगतान पूरा कर दिया गया।

जनसुविधा और विकास कार्य अलग हों:- सरयू राय
उन्होंने कहा कि नगर निगम के कार्यों को जनसुविधा और विकास जैसे दो अलग-अलग हिस्सों में बांटकर संचालित किया जाना चाहिए। उनके अनुसार जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना जरूरी है, जबकि विकास योजनाओं को समय पर पूरा कराने के लिए भी लगातार निगरानी की जाएगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग नगर निगम के संसाधनों और ठेके की प्रक्रिया पर नियंत्रण बनाए रखना चाहते हैं।

लंबित योजनाओं को लेकर होगा धरना
धरना के प्रमुख मुद्दों में वर्षों से लंबित विकास योजनाएं, जल निकासी की समस्या, पेयजल संकट, खराब सड़कें और नालियां तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी शामिल हैं। जदयू का दावा है कि करोड़ों रुपये की स्वीकृत परियोजनाएं अब तक धरातल पर नहीं उतर सकी हैं। पार्टी ने बाढ़ सुरक्षा, सड़क और नाली निर्माण से जुड़ी योजनाओं में देरी को भी जनता के हितों की अनदेखी बताते हुए इन्हें जल्द पूरा करने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !