Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Jharkhand News : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर निशिकांत दुबे की प्रतिक्रिया, बोले- यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण फैसला

Jharkhand News : केंद्र के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सांसद निशिकांत दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण फैसलों में से एक होगा। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को आंदोलन में शामिल न करें और उन्हें घर पर रहकर पढ़ाई करने दें, ताकि वे भविष्य में आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर और इंजीनियर बन सकें।


उन्होंने कहा कि वह स्वयं गांव के एक स्कूल से पढ़ाई कर देश के सांसद बने हैं और कई विदेशी सांसदों से खुद को किसी भी मायने में कम नहीं समझते। उन्होंने कहा कि सफलता का आधार केवल मेहनत और निरंतर अध्ययन है तथा वह आज भी प्रतिदिन पढ़ाई करते हैं।

धर्मेंद्र प्रधान ने बच्चों के बीच भ्रम दूर करने के लिए लिया फैसला

निशिकांत दुबे ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। उनके अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान ने किसी के दबाव में आकर इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि बच्चों के बीच पैदा हुए भ्रम को दूर करने और उनकी मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !