Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Hazaribagh NTPC Firing: बड़कागांव में NTPC पकरी बरवाडीह परियोजना में कोयला डंपरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

Hazaribagh NTPC Firing: हजारीबाग जिले में एनटीपीसी की पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना एक बार फिर अपराधियों के निशाने पर आ गई. बड़कागांव थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कोयला परिवहन कर रहे डंपरों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई और वाहनों में तोड़फोड़ कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई. घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है. मौके से मिले एक पर्चे और बाद में सामने आए ऑडियो क्लिप की भी पड़ताल की जा रही है.

घात लगाकर बैठे थे हमलावर, डंपर देखते ही बरसाईं गोलियां
पुलिस के मुताबिक वारदात तेरह माईल से करीब 200 मीटर आगे हुई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीन बदमाश पहले से सड़क किनारे छिपे हुए थे. जैसे ही कोयले से लदे दो डंपर वहां पहुंचे, अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. चालकों का कहना है कि हमलावरों ने कई राउंड गोलियां चलाईं और बाद में लोहे की रॉड से दोनों डंपरों के शीशे भी तोड़ दिए. वारदात के बाद सभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए.

पर्चा बरामद, ऑडियो ने बढ़ाई जांच की गंभीरता
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की तलाशी ली. इस दौरान घटनास्थल से एक पर्चा बरामद हुआ, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया.
इसी बीच एक ऑडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें पुलिस के शुरुआती इनपुट से अलग दावे किए गए हैं. ऑडियो में अधिक गोलियां चलने, कई वाहनों को नुकसान पहुंचने और घटनास्थल पर कई पर्चे छोड़े जाने की बात कही गई है. हालांकि पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है और ऑडियो की सत्यता की जांच कर रही है.

बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, पर्चे और ऑडियो की फॉरेंसिक व तकनीकी जांच कराई जाएगी. जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा. पुलिस ने आरोपियों की तलाश में आसपास के इलाकों में छापेमारी भी तेज कर दी है.



पहले भी निशाने पर रहा है कोयला परिवहन
पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना में यह पहली बड़ी वारदात नहीं है. इससे पहले 22 अप्रैल 2026 को भी इसी क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक हाईवा वाहन में आग लगा दी थी. लगातार हो रही घटनाओं से कोयला परिवहन से जुड़े चालकों और ट्रांसपोर्टरों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. परियोजना प्रबंधन ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कोयला परिवहन मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की मांग की है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !