Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Ranchi News: रांची रेलवे स्टेशन पर फर्जी टीटीई बनकर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार, चार आरोपी दबोचे

Ranchi News: रांची में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ऑपरेशन "रक्षक" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे टीटीई बनकर यात्रियों से ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 25 जुलाई 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रांची रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान यूटीएस बुकिंग कार्यालय के पास महेश साहनी और चंदन कुमार को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया।


पूछताछ में खुलासा होने पर गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

पीड़ित उमर साद खान ने बताया कि आरोपियों ने कन्फर्म रेल टिकट दिलाने का झांसा देकर उससे 2,000 रुपए की ठगी की और टिकट दिए बिना फरार होने की कोशिश कर रहे थे। तलाशी के दौरान दोनों के पास से ठगी की नकद राशि और कई मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के दो अन्य सदस्य सीतल राय और संतोष साहनी को भी रेलवे स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया गया।


चार आरोपी गिरफ्तार, सात मोबाइल बरामद

इस अभियान में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से सात मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें दो संदिग्ध चोरी के मोबाइल भी शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे रेलवे अधिकारी और टीटीई बनकर यात्रियों को कन्फर्म टिकट दिलाने का झांसा देते थे और उनसे पैसे ऐंठते थे। साथ ही चोरी के मोबाइल फोन भी अपने पास रखते थे।


आरपीएफ की कार्रवाई से गिरोह का भंडाफोड़

प्रारंभिक जांच में धोखाधड़ी, प्रतिरूपण, आपराधिक षड्यंत्र और संदिग्ध चोरी की संपत्ति रखने के आरोप पाए जाने पर चारों आरोपियों को बरामद सामान और आवश्यक दस्तावेजों के साथ जीआरपी रांची के हवाले कर दिया गया। जीआरपी ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2), 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस अभियान में आईपीएफ शिशुपाल कुमार, एसआई बसंत मलिक, एसआई पवन कुमार, एसआई कमल दास, एएसआई शक्ति सिंह समेत आरपीएफ की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !