Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Jamshedpur Crime News: सिदगोड़ा में निर्माणाधीन मकान को चोरों ने बनाया निशाना, 50-60 हजार रुपये के कॉपर वायर लेकर फरार हुए चोर

Jamshedpur: जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु डी ब्लॉक स्थित शंकर डंका रोड नंबर-6 के पास शनिवार की देर रात एक निर्माणाधीन मकान में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने घर के एक कमरे का दरवाजा तोड़कर वहां रखे कॉपर वायर को निशाना बनाया और उसे लेकर फरार हो गए।

कमरे का ताला तोड़कर ले गए कॉपर वायर
जानकारी के अनुसार, निर्माणाधीन मकान के जिस कमरे में कॉपर वायर रखा हुआ था, चोरों ने उस कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। चोरों ने वायर के ऊपर लगे प्लास्टिक कवर को हटाकर कॉपर निकाल लिया। मकान मालिक के अनुसार, चोरी हुए कॉपर वायर की कीमत करीब 50 से 60 हजार रुपये बताई जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज में नहीं मिला कोई सुराग
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, लेकिन अब तक चोरों की पहचान को लेकर कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना से एक दिन पहले इलाके में दो संदिग्ध युवक घूमते हुए देखे गए थे। हालांकि, उनकी संलिप्तता की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !