Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Ranchi News: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, 1.5 घंटे तक अंदर बैठे रहे यात्री, विमान हुआ ग्राउंडेड

Ranchi News: बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान तकनीकी खराबी की वजह से रोकनी पड़ी. यह विमान भुवनेश्वर से रांची पहुंचा था. एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय विमान में करीब 70 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर उतार लिया गया.

इसके बाद इसी विमान से भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों की बोर्डिंग कराई गई और उन्हें विमान के भीतर बैठा दिया गया. बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे तक यात्री विमान में बैठे रहे. इसी दौरान विमान में तकनीकी खामी का पता चला.

स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन ने एहतियात बरतते हुए विमान को तत्काल ग्राउंडेड कर दिया, जिसके बाद आगे की उड़ान रोक दी गई.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !