Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Bokaro News : कोयला छापेमारी के बाद बोकारो के बेरमो में बवाल, CISF पर मारपीट का आरोप; वाहनों पर हमला

Bokaro News : बोकारो जिले के बेरमो के चार नंबर क्षेत्र में कोयला चोरी रोकने के लिए चलाए गए अभियान के बाद विवाद गहरा गया है। कार्रवाई के दौरान टिंकू साव नामक युवक के घायल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। परिजनों ने CISF जवानों पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है, जबकि CISF ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए इसे असामाजिक तत्वों द्वारा फैलाया गया आरोप बताया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच बेरमो पुलिस कर रही है।


जानकारी के अनुसार, कोयला चोरी रोकने के लिए CISF ने चार नंबर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया था। इसी दौरान एक युवक भागने के क्रम में घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि CISF जवानों ने युवक की पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए CCL ढोरी केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

CISF ने सरकारी वाहन पर हमले का लगाया आरोप, पुलिस कर रही निष्पक्ष जांच

CISF कमांडेंट आशुतोष चौधरी ने मारपीट के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि कोयला चोरी रोकने की कार्रवाई के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने जवानों का विरोध किया और CISF की सरकारी गाड़ी पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। उनका कहना है कि पूरी कार्रवाई नियमों के तहत की गई और जवानों पर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

वहीं, पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित युवक के परिजनों का कहना है कि टिंकू साव घर के जलावन के लिए कोयला चुनने गया था। इसी दौरान उसके साथ मारपीट की गई और पैसे की मांग भी की गई। पैसे नहीं देने पर उसके साथ कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस अब सभी आरोपों और दावों की जांच कर रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !