Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Dhanbad News : 24 घंटे में बीसीसीएल कर्मी जयराम मांझी हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन गेमिंग की लत और पैसों की लालच बनी हत्या की वजह

Dhanbad News : धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत ईस्ट बसुरिया ओपी के सोरीटांड़-कौशलपुरम के पास बीसीसीएल कर्मी जयराम मांझी की हत्या का खुलासा पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कर दिया है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार, मृतक का मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, बाइक और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं।


ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 23 जुलाई की शाम पुलिस को झाड़ियों में एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि मृतक के सिर और चेहरे को पत्थर से कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या की गई थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की टाटा नेक्सन कार भी बरामद हुई। जांच में मृतक की पहचान बरवाअड्डा निवासी 57 वर्षीय जयराम मांझी के रूप में हुई, जो बीसीसीएल में कार्यरत थे। इसके बाद उनकी पत्नी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया।


पैसों की लालच में रची गई साजिश, खाते से रकम निकालने की कोशिश भी हुई नाकाम

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल के नेतृत्व में छापेमारी कर तेतुलमारी के खास सिजुआ निवासी कुंदन कुमार और प्रेम चौहान उर्फ पुष्पा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल खून से सना लोहे का पाइप, पत्थर, मोटरसाइकिल, मृतक का मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खून से सने कपड़े और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी कुंदन कुमार ऑनलाइन गेमिंग का आदी था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी दौरान उसकी दोस्ती जयराम मांझी से हुई और उसने पैसों की लालच में अपने साथी प्रेम चौहान के साथ मिलकर उनकी हत्या की साजिश रची। हालांकि हत्या के बाद भी दोनों आरोपी मृतक के खाते से पैसे निकालने में सफल नहीं हो सके। ग्रामीण एसपी ने बताया कि इस हत्याकांड के खुलासे में एसआईटी की त्वरित कार्रवाई, तकनीकी जांच और वैज्ञानिक साक्ष्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !