Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Jamshedpur News: टाटा-पटमदा मार्ग पर हादसा, बामनी गांव के पास कुत्ते को बचाने में बाइक फिसली, बंगाल का युवक गंभीर

Jamshedpur: टाटा-पटमदा मुख्य मार्ग पर बामनी गांव के पास रविवार सुबह एक बाइक दुर्घटना में पश्चिम बंगाल निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है, जहां हड्डी टूटने की बात सामने आई है। घायल युवक की पहचान पश्चिम बंगाल के दिघी बंदिया निवासी 35 वर्षीय सुल्तान अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अपनी बाइक से जमशेदपुर जा रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 5:30 बजे बामनी गांव के समीप अचानक सड़क पर एक कुत्ता आ गया।

कुत्ते को बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में सुल्तान अंसारी की बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक फिसलने के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायल युवक को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने अपने परिचित को सूचना देकर जमशेदपुर से वाहन मंगवाया।

TMH में चल रहा इलाज
परिचित के वाहन से घायल युवक को सुबह करीब 7 बजे जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि सुल्तान अंसारी अपनी बेटी से मिलने के लिए जमशेदपुर आ रहा था। उसकी बेटी शहर के एक आवासीय विद्यालय में पढ़ाई करती है। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। फिलहाल युवक की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !