Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-26

Giridih News: मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने गिरिडीह में की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों और राजस्व संग्रह में तेजी लाने का निर्देश

Giridih News: गिरिडीह परिसदन में झारखंड सरकार के वित्त, वाणिज्य-कर, योजना एवं विकास और संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने रविवार को विभागीय समीक्षा बैठक की. बैठक में गिरिडीह, हजारीबाग और देवघर प्रमंडल के अधिकारियों के साथ राजस्व संग्रह, विकास योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई.

गिरिडीह पहुंचने पर मंत्री का उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने स्वागत किया. इसके बाद शुरू हुई समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति, राजस्व वसूली और लंबित मामलों की जानकारी मंत्री के सामने रखी.

बैठक के दौरान राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ तय समय पर आम लोगों तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

वाणिज्य-कर विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने राजस्व संग्रह के निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि कर व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सरल और तकनीक आधारित बनाया जाए, ताकि राजस्व बढ़ाने के साथ लोगों को भी सुविधा मिल सके.



उन्होंने योजनागत व्यय, लंबित परियोजनाओं और लक्ष्य प्राप्ति की भी समीक्षा की. अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और विकास कार्यों में तेजी लाते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें. बैठक में गिरिडीह, हजारीबाग और देवघर प्रमंडल के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !