Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Ranchi News : खिजरी और जयपुर में सड़क निर्माण को मिली मंजूरी, 1.46 करोड़ रुपये होंगे खर्च, सरकार ने RRDA को जारी की राशि

Ranchi News : राजधानी रांची में सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत 1 करोड़ 46 लाख 50 हजार 950 रुपये की स्वीकृति दी है। यह राशि रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (RRDA) के माध्यम से विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों पर खर्च की जाएगी।


खिजरी में होगा सबसे बड़ा सड़क निर्माण कार्य

स्वीकृत योजना के तहत खिजरी गांव के विकास नगर में सबसे बड़ा निर्माण कार्य किया जाएगा। यहां कोचा टोली के उत्तरी हिस्से से नया टोला तक विभिन्न गलियों में पीसीसी सड़क का निर्माण होगा। इस परियोजना के लिए 1 करोड़ 41 लाख 71 हजार 285 रुपये मंजूर किए गए हैं।

जयपुर के शांति नगर में बनेगी सड़क और पुलिया

इसके अलावा जयपुर के शांति नगर (कोंगे) में पीसीसी सड़क और पुलिया निर्माण के लिए 4 लाख 79 हजार 665 रुपये की स्वीकृति दी गई है। इस कार्य से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। नगर विकास एवं आवास विभाग के अनुसार, पूरी राशि रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकार (RRDA) के माध्यम से खर्च की जाएगी। स्वीकृत धनराशि की निकासी रांची कोषागार से की जाएगी।

निर्धारित मानकों के अनुसार होंगे निर्माण कार्य

सरकार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों और नियमों के अनुरूप कराए जाएं। साथ ही झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 तथा अन्य वित्तीय नियमों का पालन करते हुए ही स्वीकृत राशि का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !