Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-27

Jamshedpur News: मानगो नगर निगम के खिलाफ सरयू राय का धरना, मेयर सुधा गुप्ता के पहुंचते ही बढ़ी राजनीतिक हलचल, देखें VIDEO

Jamshedpur News: सोमवार को मानगो नगर निगम कार्यालय के समक्ष एनडीए घटक दलों के साथ धरने पर बैठे जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नगर निगम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि निगम की कई महत्वपूर्ण योजनाएं अब भी अधूरी पड़ी हैं। एमजीएम अस्पताल में नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके कारण टैंकरों के सहारे पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निगम क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार बना हुआ है और कथित कमीशनखोरी के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।


धरना स्थल पर मेयर सुधा गुप्ता के पहुंचते ही बढ़ी राजनीतिक हलचल

धरने के दौरान मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने हाथ जोड़कर विधायक सरयू राय का अभिवादन किया। इसके बाद धरना स्थल पर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया और दोनों पक्षों के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। मेयर की मौजूदगी और इस घटनाक्रम ने स्थानीय राजनीति में नई चर्चा को जन्म दे दिया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !