Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-28

Palamu News: मेदिनीनगर नगर निगम के नए हाइटेक भवन के लिए 24.70 करोड़ रुपये की मंजूरी, बैरिया में 1 एकड़ में होगा निर्माण

Palamu News: पलामू के मेदिनीनगर में नगर निगम के लिए एक नए प्रशासनिक भवन का निर्माण होने जा रहा है. झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में लगभग 24.70 करोड़ रुपये की इस परियोजना को स्वीकृति दे दी है. अब निर्माण एजेंसी के चयन और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा.

सरकार की योजना के मुताबिक, नया नगर निगम भवन मेदिनीनगर के मौजा बैरिया में एक एकड़ जमीन पर बनाया जाएगा. इस जमीन का हस्तांतरण पहले ही नगर निगम के नाम कर दिया गया है. निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 18 महीने का समय तय किया गया है.

निर्माण का काम झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी कराएगी और निर्माण एजेंसी के चयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टेंडर जारी किया जाएगा. परियोजना की विस्तृत रिपोर्ट नई दिल्ली की कंसल्टेंसी फर्म एम/एस मास एन वॉयड डिजाइन कंसल्टेंट्स ने तैयार की है.

दो साल में जारी होगी राशि
सरकार इस परियोजना के लिए चरणबद्ध तरीके से बजट उपलब्ध कराएगी. वित्तीय वर्ष 2026-27 में कुल स्वीकृत लागत का 67 प्रतिशत जारी किया जाएगा, जबकि शेष 33 प्रतिशत राशि वित्तीय वर्ष 2027-28 में दी जाएगी.

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा भवन
नगर निगम कार्यालय में आधुनिक प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी निगरानी, फायर फाइटिंग सिस्टम, वातानुकूलित कक्ष, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था, फर्नीचर, इंटीरियर, विद्युत व्यवस्था, साइट डेवलपमेंट और बाउंड्री वॉल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी.



इस परियोजना को पहले विभागीय मंत्री की मंजूरी मिल चुकी थी. इसके बाद 25 जून 2026 को आयोजित राज्य योजना प्राधिकृत समिति की बैठक में भी इसे हरी झंडी दी गई थी. अब प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के साथ ही परियोजना के निर्माण की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !