Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-29

Ranchi Crime News: हटिया में पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने चापड़ से हमला कर छोटे भाई को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

Ranchi: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया रेलवे कॉलोनी के सोलंकी इलाके में बुधवार को एक पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। मामूली बात पर शुरू हुई कहासुनी के बीच बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की धारदार हथियार (चापड़) से हमला कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही जगन्नाथपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

घरेलू विवाद में गुस्से में आकर चलाया चापड़
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 26 वर्षीय आकाश उरांव के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ हटिया रेलवे कॉलोनी में रहता था। वहीं, आरोपी बड़ा भाई सूरज उरांव भी उसी क्षेत्र का रहने वाला है। बुधवार को किसी पारिवारिक बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच बहस छिड़ गई। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर सूरज उरांव ने घर में रखे चापड़ से आकाश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।  हमले में गंभीर रूप से घायल हुए आकाश उरांव का अत्यधिक खून बह गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में चीख-पुकार शुरू हो गई।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा, हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त 
स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर जगन्नाथपुर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS) भेज दिया है। साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सूरज उरांव को इलाके से गिरफ्तार कर लिया और हत्या में इस्तेमाल किए गए चापड़ को भी बरामद कर लिया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि विवाद के मुख्य कारण का पता लगाया जा सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !