Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-01

Ranchi Accident News: कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर ने मचाई तबाही, कई वाहनों को रौंदा; एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Ranchi Accident News: राजधानी रांची के व्यस्त कांके रोड पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक बेकाबू होकर कई वाहनों से टकरा गया. हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि सड़क पर खड़े और गुजर रहे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रैक्टर तेज गति से कांके रोड की ओर बढ़ रहा था. इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा. देखते ही देखते ट्रैक्टर ने सड़क पर मौजूद कई वाहनों को टक्कर मार दी. जोरदार टक्कर से दो से तीन वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा.

सड़क पर मची अफरा-तफरी, यातायात हुआ प्रभावित
दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात भी प्रभावित हुआ.

पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया. इसके बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया.



पुलिस प्रारंभिक स्तर पर ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह मान रही है. फिलहाल चालक से जुड़े तथ्यों और दुर्घटना के अन्य कारणों की जांच की जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !