Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Chittaranjan Railway Death: चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से अज्ञात युवक का शव बरामद, पहचान में जुटी जीआरपी

Chittaranjan Railway Death: चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के नजदीक रविवार को रेलवे ट्रैक से एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, शव रेलवे लाइन के पोल संख्या 236/29 और 236/31 के बीच पड़ा मिला। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी जा रही है। घटनास्थल पर शव खून से सना हुआ था और उसका एक हाथ शरीर से अलग पाया गया, जिससे हादसा बेहद दर्दनाक प्रतीत होता है। प्रारंभिक जांच में जीआरपी का मानना है कि युवक की मौत संभवतः चलती ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

पहचान के लिए लोगों से सहयोग की अपील
पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक के बारे में जानकारी रखता है या उसकी पहचान कर सकता है, तो चित्तरंजन जीआरपी से संपर्क करे। पहचान होने के बाद विधिक प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !