Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Bokaro News : बोकारो में धान रोपने के दौरान वज्रपात, तीन युवतियां घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

Bokaro News : झारखंड के बोकारो जिले के चास प्रखंड अंतर्गत कुंबाटांड़ गांव में धान रोपने के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से तीन युवतियां घायल हो गईं। घटना के बाद तीनों को इलाज के लिए बोकारो सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


जानकारी के अनुसार आशा कुमारी, पूजा कुमारी और सोनाली कुमारी खेत में धान रोपने का काम कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और तीनों उसकी चपेट में आ गईं। हादसे के बाद उन्हें शरीर में तेज दर्द और चलने-फिरने में परेशानी होने लगी।


घायल युवती ने बताया, अचानक लगा तेज करंट, हो गई बेहोश

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने तीनों को तुरंत बोकारो सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर लिया। फिलहाल तीनों की स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी रखी जा रही है।


घायल आशा कुमारी ने बताया कि धान रोपने के दौरान अचानक तेज आवाज हुई और ऐसा लगा जैसे जोरदार करंट लगा हो। इसके बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर खुद को अस्पताल में पाया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !