Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Samvad Se Vishwas Book: झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से की शिष्टाचार मुलाकात, भेंट की “संवाद से विश्वास” पुस्तिका

Samvad Se Vishwas Book: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोमवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से एक शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने उपराष्ट्रपति को लोकभवन, झारखंड की ओर से प्रकाशित विशेष पुस्तिका “संवाद से विश्वास” की एक प्रति भेंट की.

इस पुस्तिका में उनके दो साल के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों का संकलन है, जिसमें वे पहले जो काम शुरू किए, विकास कार्य और महत्वपूर्ण गतिविधियाँ शामिल हैं.

मुलाकात के दौरान, दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों और झारखंड के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.



उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के दो साल के कार्यकाल की सराहना की. साथ ही उन्होंने झारखंड की प्रगति और राज्य की जनता के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !