Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Patna News : बाढ़ डकैती कांड का खुलासा, चोरी के जेवरात और हथियार के साथ चार डकैत गिरफ्तार

Patna News : बाढ़ अनुमंडल के बुढ़नीचक गांव में हुए चर्चित डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार डकैतों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के जेवरात, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के आरोप में एक सोनार को भी गिरफ्तार किया है।


पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को बुढ़नीचक गांव निवासी जयचंद चौधरी के घर सात से आठ हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोल दिया था। आरोपियों ने परिवार के सभी सदस्यों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर करीब 15 लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार रुपये नकद लूट लिए थे। बताया गया कि बदमाश वारदात से पहले देर रात घर की छत पर स्थित एक कमरे में रुके थे और सुबह करीब 8 बजे डकैती की घटना को अंजाम दिया।

स्थानीय युवक भी निकला गिरोह का सदस्य

घटना की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान नालंदा और आसपास के इलाकों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि गिरोह में शामिल रविरंजन कुमार बुढ़नीचक गांव का ही रहने वाला है।


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात के अलावा एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। वहीं, चोरी का माल खरीदने के आरोप में अथमलगोला निवासी सोनार प्रदीप कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का कहना है कि डकैती में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !