Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार ने वाणिज्य-कर विभाग में दी बड़े पैमाने पर पदोन्नति, संयुक्त और सहायक आयुक्तों की नई पदस्थापन सूची जारी

Jharkhand Transfer Posting: झारखंड सरकार के वाणिज्य कर विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की प्रोन्नति और नई पदस्थापना की गई है. इस प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई संयुक्त आयुक्तों को अपर आयुक्त के पद पर पदोन्नत करते हुए विभिन्न प्रमंडलों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. 

इसमें योगेन्द्र प्रसाद को राज्य कर अपर आयुक्त (अपील), रांची के साथ जमशेदपुर का अतिरिक्त प्रभार मिला है, जबकि सुनील कुमार चौधरी को मुख्यालय रांची में अंकेक्षण इकाई का अपर आयुक्त बनाया गया है. वहीं राम प्रवेश प्रसाद को हजारीबाग, अनुप गौरव को संथाल परगना दुमका (अपील), संजय कुमार गुप्ता को संथाल परगना दुमका (प्रशासन) व धनबाद अपील का अतिरिक्त प्रभार, गालिब अंसारी को हजारीबाग (अपील) और विश्वजीत कुमार सिन्हा को धनबाद प्रमंडल में अपर आयुक्त (प्रशासन) के पद पर प्रोन्नत किया गया है.

इसी कड़ी में राज्य कर पदाधिकारी के स्तर से सहायक आयुक्त के पद पर भी बड़ी संख्या में अधिकारियों को पदोन्नति देकर नई जगह तैनात किया गया है. इनमें चन्दन कुमार को गुमला, अतुल कुमार व अंकित रामपाल को अन्वेषण ब्यूरो जमशेदपुर, मिताली मेटे व जियाउल हक को बोकारो, नवनीत कुमार को पाकुड़, मो. शफिक व रजत सुभ्रा को अन्वेषण ब्यूरो हजारीबाग, रूपम महतो को अन्वेषण ब्यूरो हजारीबाग, दिलीप कुमार कौशल को साहेबगंज, और प्रियतम कुमार को चाईबासा अंचल में राज्य कर सहायक आयुक्त बनाया गया है. इसके अलावा शुभ निशान्त को पूर्वी अंचल रांची, मो. अफरोज आलम को मंत्रिमंडल सचिवालय (झारखंड भवन, नई दिल्ली हेतु), राघवेन्द्र कुमार विपुल को चिरकुण्डा, शालिनी श्रीवास्तव को पश्चिमी अंचल रांची और संजय कुमार को अन्वेषण ब्यूरो धनबाद प्रमंडल में तैनात किया गया है.

पदोन्नति की इस सूची में राजीव कुमार सिंह को दुमका, राजन कुमार को गोड्डा, नीतीश कुमार को गिरिडीह, संजय कुमार महतो को अन्वेषण ब्यूरो रांची, जिरोध राम व विरेन्द्र कुमार दास को रामगढ़, रंजीत कुमार को जमशेदपुर नागरीय, आकाश कुमार व अशोक कुमार हांसदा को आदित्यपुर, विजय कुमार अम्बेदकर को झरिया, प्रीति केरकेट्टा को पूर्वी अंचल रांची और मनीष मिंज को तेनुघाट अंचल की जिम्मेदारी दी गई है. 

साथ ही विनय कुमार एक्का को अन्वेषण ब्यूरो जमशेदपुर, ज्योति सामड को धनबाद नागरीय, कृति कुजूर को अन्वेषण ब्यूरो धनबाद, रंजीता तिर्की को देवघर, रेशमा तिर्की को अन्वेषण ब्यूरो रांची, प्रेमचंद उरांव को अन्वेषण ब्यूरो संथाल परगना दुमका, और सीमा कुजूर को अंकेक्षण इकाई रांची व हजारीबाग प्रमंडल में राज्य कर सहायक आयुक्त के रूप में पदस्थापित किया गया है.

विभाग द्वारा जारी अंतिम आदेशों के अनुसार बिशुन दयाल एक्का को अंकेक्षण इकाई धनबाद एवं संथाल परगना प्रमंडल भेजा गया है, जबकि शशि भूषन पाठविंगुवा को सिंहभूम अंचल जमशेदपुर और प्रतिभा कुजूर को जमशेदपुर नागरीय अंचल का सहायक आयुक्त बनाया गया है. 



इनके अलावा जगदीप भगत को अंकेक्षण इकाई जमशेदपुर प्रमंडल और पूनम तामसोय को विशेष अंचल रांची में राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर प्रोन्नत कर पदस्थापित किया गया है. इस विस्तृत फेरबदल से राज्य में कर संग्रह, राजस्व प्रशासन और अन्वेषण कार्यों को अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !