Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-03

Chatra News : चतरा पुलिस ने पकड़ी 16 लाख रुपये की अवैध शराब, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

Chatra News : चतरा पुलिस ने अंतरराज्यीय शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करीब 3,700 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही इस खेप की अनुमानित कीमत 16 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने शराब से लदे 12 चक्का ट्रक (UP37T-5050) को भी जब्त कर लिया है, जबकि चालक और खलासी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए।


एसडीपीओ सन्नी वर्धन ने सोमवार को सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब लोड कर चतरा के रास्ते बिहार भेजी जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

पुलिस को कुचलने की कोशिश, ट्रक पलटने के बाद बरामद हुई शराब

पुलिस टीम ने चतरा-जोरी मुख्य मार्ग (एनएच-22) पर सेरेगड़ा के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। रविवार रात करीब 11:15 बजे संदिग्ध ट्रक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और कथित तौर पर पेट्रोलिंग टीम को कुचलने की कोशिश की। बाद में संघरी घाटी के समीप चालक और खलासी ट्रक से कूदकर जंगल की ओर फरार हो गए। अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पलट गया।


तलाशी के दौरान ट्रक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसमें रॉयल ग्रीन ब्रांड की 750 एमएल की 420 बोतल, 375 एमएल की 378 बोतल और 180 एमएल की 1,108 बोतल शामिल हैं। वहीं रॉयल चैलेंज ब्रांड की 750 एमएल की 275 बोतल, 375 एमएल की 836 बोतल और 180 एमएल की 683 बोतल बरामद की गई।

पुलिस ने चालक, वाहन मालिक और अन्य अज्ञात तस्करों के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। अभियान में थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआई राहुल सिंह, एएसआई रवि रंजन कुमार, प्रवीण कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !