Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-06-30

Jamshedpur Sonari Program: हूल दिवस पर सोनारी में विधायक सरयू राय ने दी श्रद्धांजलि, कार्यक्रम से पहले दो गुटों में हुआ था तनाव, एक पक्ष के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक

Jamshedpur: सोनारी के सिद्धू कान्हो बस्ती में सोमवार को हूल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सरयू राय ने हिस्सा लिया और वीर शहीद सिद्धू-कान्हो को श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम समाजसेवी समीर सरदार के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंच पर विधायक सरयू राय के साथ रमेश बसके, रवि ठाकुर, मनोज कराई, सम्राट सरदार, समीर रजक और अतुल सिंह जैसे कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरणादायक भाषणों के साथ कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


हालांकि, कार्यक्रम से ठीक पहले एक विवादित जमीन को लेकर समीर सरदार और पांडे गुट के बीच झड़प हो गई थी, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस की सतर्कता और मौजूदगी में कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न हुआ।

विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि सिद्धू-कान्हो जैसे वीरों की शहादत हमें अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देती है। ऐसे आयोजन समाज को इतिहास से जोड़ने का कार्य करते हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !