Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-07-01

Dhanbad Sadar Hospital: धनबाद सदर अस्पताल में दो दिनों में तीन नवजात की हो गई थी मौत

Dhanbad Sadar Hospital: सदर अस्पताल में दो दिनों में तीन नवजात की हो गई थी मौत का मामला पकड़ा तूल,भाजपा विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री पर किया तीखा हमला कहा स्वास्थ्य मंत्री मरने के बाद कफ़न और मरने के बाद शव को अस्पताल में मुफ्त सौपने की कहते है बात,व्यवस्था सुधार का नही कर रहे प्रयास,NHM निदेशक ने कहा चल रही जाँच
धनबाद सदर अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में जिला प्रशासन लगातार निरीक्षण व निर्देश दे रहे है।लेकिन सदर अस्पताल में दो दिनों के अंदर तीन नवजात की मौत होने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े होने लगा है।
तीनों मामलों में प्रसव के लिए अलग-अलग क्षेत्रों से आई गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन नवजातों की जान नहीं बचाई जा सकी। मृत नवजातों के परिजन अस्पताल की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
पहला मामला बुधवार रात का है, जब तोपचांची के मुर्शिंद आलम की पत्नी तनीशा खातून को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों का कहना है कि प्रसव के बाद नवजात को एनआईसीयू में रखने की जरूरत थी, लेकिन अस्पताल में आवश्यक सुविधा नहीं मिलने के कारण नवजात को मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाने लगा। इसी दौरान नवजात ने दम तोड़ दिया।
दूसरा मामला गुरुवार दोपहर 2 बजे का है, जब निरसा प्रखंड से एक गर्भवती महिला को सदर अस्पताल लाया गया। रास्ते में ही उसका आंशिक प्रसव हो चुका था। नवजात की हालत पहले से ही गंभीर थी। अस्पताल में प्रसव तो कराया गया, लेकिन नवजात को नहीं बचाया जा सका। मां का इलाज सदर अस्पताल में जारी है।
तीसरी घटना गुरुवार सुबह 9 बजे की है, जब गोविंदपुर के तलत अंसारी की पत्नी शमा परवीन को सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि गोविंदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहले प्रसव कराने की कोशिश की गई थी, लेकिन सफल नहीं होने पर उन्हें सदर अस्पताल रेफर किया गया। यहां पर प्रसव कराया गया, लेकिन नवजात की मौत हो गई।

वही तीन नवजात की मौत को लेकर भाजपा धनबाद विधायक राज सिन्हा ने सदर अस्पताल के स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ0 इरफान अंसारी पर बड़ी बड़ी बात करने का आरोप लगाया है।
विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मरने के बाद कफ़न और मरने के बाद अस्पताल को बिना पैसा लिए शव को परिजन को सौपने का निर्देश देते है।जबकि स्वास्थ्य व्यवस्था कैसे ठीक हो इसे लेकर कोई प्रयास नही कर रहे है।

वही डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि सदर अस्पताल में लाये गए तीनो नवजात की स्थिति गम्भीर थी।गम्भीर स्थिति में तीनों को सदर लाया गया था।डॉक्टर से इस बारे में बात हुई थी।सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा को ठीक करने की दिशा में काम हो रहा है।
वही NHM निदेशक ने कहा कि सदर अस्पताल में तीन नवजात की मौत मामले की जाँच चल रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !