Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-04

Bihar News : चेहल्लुम पर्व को लेकर शेखपुरा पुलिस अलर्ट, SDPO के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

Bihar News : चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शेखपुरा जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से सोमवार को एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह मार्च नगर थाना से शुरू होकर शेखपुरा नगर, अरियरी और चेवाड़ा थाना क्षेत्रों के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरा।


फ्लैग मार्च में कई थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस जवान शामिल रहे। इस दौरान संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया गया और आम लोगों से शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।

असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी, पर्व के दौरान रहेगी कड़ी निगरानी

एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की।


उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि पर्व के दौरान माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले असामाजिक और शरारती तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !