Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-07

Jairam Mahato JPSC Protest: JPSC-JSSC आंदोलन के समर्थन में जयराम महतो का बड़ा ऐलान, 9 अगस्त को करेंगे एक दिन का निर्जला अनशन

Jairam Mahato JPSC Protest: JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले 14 दिनों से जारी छात्र आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है. डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने आंदोलनरत अभ्यर्थियों के समर्थन में 9 अगस्त को सुबह 6 बजे से पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला अनशन करने की घोषणा की है.

जयराम महतो ने बताया कि अनशन को लेकर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर अनुमति मांगी थी. उन्होंने कहा कि नए विधानसभा भवन में इस तरह के कार्यक्रम की परंपरा नहीं होने के कारण उन्हें पुराने विधानसभा परिसर में अनशन करने की अनुमति दी गई है.


विधायक ने कहा कि छात्र आंदोलन को लेकर उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के अलावा स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से भी मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि आंदोलनरत छात्रों की मांगों पर संवेदनशीलता के साथ जल्द निर्णय लिया जाए.

उन्होंने कहा कि कई छात्र लंबे समय से भूख हड़ताल पर बैठे हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है. किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सरकार को तत्काल पहल करनी चाहिए.

जयराम महतो ने यह भी घोषणा की कि 10, 11 और 12 अगस्त को होने वाले झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भी वह JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाएंगे. उन्होंने एक बार फिर TDPL के माध्यम से आयोजित JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं को रद्द करने, मामले में दोषियों की गिरफ्तारी और पूरे प्रकरण की CBI या ED से निष्पक्ष जांच कराने की मांग दोहराई.

उन्होंने स्पष्ट किया कि ये सभी बातें उनके सार्वजनिक बयान का हिस्सा हैं और वह छात्रों की मांगों के समर्थन में लगातार आवाज उठाते रहेंगे.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !