Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Seraikela News: सरायकेला में आकाशीय बिजली का कहर, घर में बैठे युवक की मौत

Seraikela: बरसात के मौसम में सरायकेला-खरसावां जिले में आकाशीय बिजली एक बार फिर जानलेवा साबित हुई। सरायकेला थाना क्षेत्र के टेंटोपोसी पंचायत अंतर्गत दुबराजपुर गांव के बेचीडीह टोला में शुक्रवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से अनिल महतो की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घर में बैठे थे अनिल महतो
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे अनिल महतो अपने घर में बैठे हुए थे। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।  परिजन उन्हें तत्काल सरायकेला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी मिलने के बाद सरायकेला थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !