Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Jamshedpur News : केशवजी छगनलाल ज्वेलर्स में सिद्धार्थ आदेशरा ने लॉन्च की नई किताब, डोंट बाय गोल्ड

Jamshedpur News :  झारखंड के जाने-माने जेमोलॉजिस्ट और करीब 100 साल पुराने ज्वेलरी ब्रांड केशवजी छगनलाल के चौथी पीढ़ी के डायरेक्टर सिद्धार्थ आदेशरा ने 8 अगस्त 2026 को अपनी दूसरी किताब डोंट बाय गोल्ड लॉन्च की। किताब का लॉन्चिंग कार्यक्रम साकची स्थित केशवजी छगनलाल ज्वेलर्स के शोरूम में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम में शहर के व्यापारिक जगत की प्रमुख हस्तियां, ज्वेलरी इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ, मीडिया प्रतिनिधि, परिवारजन और सिद्धार्थ आदेशरा के करीबी मित्र शामिल हुए।


ज्वेलरी ब्रांड के डायरेक्टर की किताब का नाम डोंट बाय गोल्ड

एक ज्वेलरी ब्रांड के डायरेक्टर की किताब का नाम डोंट बाय गोल्ड होना पहली नजर में काफी अलग लगता है। हालांकि सिद्धार्थ आदेशरा के मुताबिक, किताब का उद्देश्य लोगों को सोना खरीदने से रोकना नहीं, बल्कि सोना खरीदने से पहले उसके बारे में सही जानकारी हासिल करने और समझदारी से फैसला लेने के लिए जागरूक करना है। उनका संदेश है कि ग्राहक को केवल ज्वेलरी खरीदने के बजाय उसकी गुणवत्ता, कीमत, शुद्धता और उससे जुड़े अन्य पहलुओं को समझना चाहिए।


दूसरी किताब है बियॉन्ड द फिनिश लाइन

यह सिद्धार्थ आदेशरा की दूसरी पुस्तक है। इससे पहले उन्होंने बियॉन्ड द फिनिश लाइन नाम से किताब लिखी थी, जिसमें उनके उद्यमिता और एंड्यूरेंस स्पोर्ट्स, खासकर ट्रायथलॉन और आयरनमैन से जुड़े अनुभवों को साझा किया गया था। अपनी दूसरी किताब में उन्होंने ज्वेलरी इंडस्ट्री में अपने अनुभव और सोने की खरीद-बिक्री से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को पाठकों के सामने रखने की कोशिश की है।

रिबन कटिंग के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत रिबन कटिंग के साथ हुई। इसके बाद सिद्धार्थ आदेशरा ने उपस्थित लोगों को अपनी नई किताब के बारे में जानकारी दी और इसके उद्देश्य पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान गोल्ड और गोल्ड इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न विषयों पर पैनल डिस्कशन भी आयोजित किया गया। इसमें सोने की खरीद, ग्राहक जागरूकता और ज्वेलरी कारोबार से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर शहर के व्यापारिक जगत से जुड़े लोग, ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य, आईआईएम के पूर्व छात्र, प्रशासनिक अधिकारी, ज्वेलरी इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ, परिवारजन और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !