Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

JPSC JSSC Protest: JPSC-JSSC विवाद पर CM आवास का घेराव करने निकले ABVP कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की

JPSC JSSC Protest: रांची में JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों और संगठनों का आंदोलन लगातार जारी है. शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें आवास से पहले ही रोक दिया.

प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने रास्ते में बैरिकेडिंग की थी. इसी दौरान ABVP कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी. बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर जुटे रहे और परीक्षा में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की.

CM आवास के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा
प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. मौके पर जिला प्रशासन के अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. प्रशासन की टीम प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही.



निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
ABVP कार्यकर्ताओं का कहना है कि JPSC और JSSC परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. संगठन ने मामले में जिम्मेदार लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

रांची में पहले से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच ABVP के इस प्रदर्शन ने JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर आंदोलन को और तेज कर दिया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !