Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Chandil Crime News: चांडिल में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम चलाए गए एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई भादुडीह स्थित NH-33 पर वाहन जांच के दौरान की गई।

जांच के दौरान पकड़ा गया युवक
पुलिस के अनुसार, वाहन जांच के दौरान कृष्णा राणा उर्फ शेखर राणा को रोका गया। जांच में जिस मोटरसाइकिल पर वह सवार था, उसके चोरी की होने की जानकारी सामने आई। पूछताछ में युवक ने अपना पता छायानगर, मानगो, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र, पूर्वी सिंहभूम बताया। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष है।

आरोपी की निशानदेही पर दूसरी बाइक बरामद
पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर एक और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस मामले में चांडिल थाना में दिनांक 07 अगस्त 2026 को मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 303(2) और 317(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !